- राजेश त्यागी/ १२ मार्च २०१४
२३ अगस्त १९३९ को हिटलर और स्टालिन के बीच सैनिक संधि संपन्न
हुई, जिसमें पोलैंड और बाल्टिक क्षेत्र और फिर यूरोप
को जर्मनी और सोवियत संघ के बीच बांट लेने का प्रावधान था. इस संधि के मुताबिक
हिटलर को पश्चिमी पोलैंड और लिथुआनिया तथा स्टालिन को पूर्वी पोलैंड, लाटविया और एस्टोनिया पर कब्ज़ा करना था. इस
संधि के तहत १ सितम्बर को हिटलर और १७ सितम्बर को स्टालिन ने पोलैंड पर हमला करके
उसे आपस में बाँट लिया.
इस
हमले ने द्वितीय विश्वयुद्ध का बिगुल बजा दिया, जिसमें लगभग सात करोड़ लोग
मारे गए.
