'सतत क्रान्ति’ के कार्यक्रम के गिर्द संगठित हों!
वर्कर्स सोशलिस्ट पार्टी के गिर्द संगठित हों!!
चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय को पुनर्गठित करो! बी.एल.पी.आई. का पुनर्गठन करो!
वर्कर्स सोशलिस्ट पार्टी के गिर्द संगठित हों!!
चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय को पुनर्गठित करो! बी.एल.पी.आई. का पुनर्गठन करो!
भारत में, सर्वहारा
वर्ग से, लंबे समय से यह अपेक्षित था कि वह विश्व सर्वहारा पार्टी
-चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय- के हिस्से के रूप में, एक
वास्तविक क्रांतिकारी पार्टी का निर्माण करने के लिए, अपने इतिहास में एक नया पृष्ठ खोले। वर्कर्स सोशलिस्ट
पार्टी की स्थापना करते हुए, मजदूर
वर्ग के अगुआ तत्वों ने अपने संघर्षों को निर्णायक रूप से “सतत क्रांति” के
कार्यक्रम पर आधारित करते हुए, “चतुर्थ
अन्तर्राष्ट्रीय” आन्दोलन
की ओर निश्चित मोड़ लिया है।
हमारे कार्यक्रम का उद्देश्य है, मजदूरों-युवाओं को, पिछली
शताब्दी में विश्व सर्वहारा की विजयों-पराजयों से निकले अमूल्य निष्कर्षों पर
आधारित एक क्रांतिकारी परिप्रेक्ष्य से लैस करना और इस प्रकार उन्हें, समाजवाद के लिए उस अनमनीय और अदम्य संघर्ष की ओर
पुनर्निदेशित करना, जो
तब से ‘चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय’ के
बैनर तले, ‘सतत क्रांति’ के
युद्धघोष के साथ, समाजवादी
आंदोलन के स्तालिनवादी-माओवादी अध:पतन के विरुद्ध चलाया जाता रहा है।
प्रकारांतर से, यह
कार्यक्रम, न सिर्फ सर्वहारा वर्ग के प्रत्यक्ष शत्रुओं- बुर्जुआ
राष्ट्रवाद और उदारवाद के विरुद्ध, बल्कि
उसके छद्म शत्रुओं- सामाजिक जनवाद, स्टालिनवाद, माओवाद, मध्यमार्ग
और निम्न बुर्जुआ क्रांतिवाद, के
विरुद्ध भी, जिन्होंने सर्वहारा आन्दोलन को धोखा देते हुए पिछली शताब्दी
में बारम्बार बुर्जुआजी को अपनी सत्ता पुनःस्थिर करने का अवसर और सहायता प्रदान की, अविरत राजनीतिक युद्ध छेड़ने की मांग करता है।
___________________