Showing posts with label वियतनाम का मुक्ति-संघर्ष और स्तालिनवादियों का भीतरघात. Show all posts
Showing posts with label वियतनाम का मुक्ति-संघर्ष और स्तालिनवादियों का भीतरघात. Show all posts

Thursday, 2 October 2014

वियतनाम का मुक्ति-संघर्ष और स्तालिनवादियों का भीतरघात

-राजेश त्यागी/ २ अक्टूबर २०१४

दुनिया भर में, स्टालिनवाद के उन अपराधों में, जिसमें उसने जीवित क्रांतियों का गला घोंट दिया और सर्वहारा को सत्ता लेने से रोक दिया, वियतनाम एक उदाहरण है. हो-ची-मिन्ह के नेतृत्व में, स्तालिनवादियों ने साम्राज्यवादी सेनाओं से खुला गठजोड़ करके सर्वहारा क्रांति की धधकती ज्वालाओं को बुझा दिया, इसके त्रोत्स्की-वादी नेताओं को मौत के घाट उतार दिया और इन साम्राज्यवादी ताकतों से मिलकर ‘राष्ट्रीय’ सरकार की स्थापना की.