- अम्बाला / १५ अगस्त २०१३
१५ अगस्त २०१३ को अम्बाला में आयोजित वर्कर्स सोशलिस्ट पार्टी की कांफ्रेंस में मजदूरों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते भी जिस उत्साह के साथ मजदूरों और कार्यकर्ताओं ने कांफ्रेंस में शिरकत की, वह इस बात का स्पष्ट प्रमाण थी कि, अर्थवादियों और स्तालिनवादियों के लाख दुष्प्रचार के बावजूद, अपनी पार्टी के नेतृत्व में राजनीतिक संघर्ष के जरिये पूँजी के शासन का अंत करने की, मजदूर वर्ग की इच्छा, न सिर्फ मौजूद है बल्कि अत्यंत शक्तिशाली है.
