Showing posts with label बिहार का सृजन घोटाला. Show all posts
Showing posts with label बिहार का सृजन घोटाला. Show all posts

Friday, 18 August 2017

बिहार का सृजन घोटाला एक हज़ार करोड़ के पार

- अंजनी विशु/ १९.८.२०१७


भारत के सबसे गरीब, वंचित और पिछड़े राज्यों में एक, उत्तर भारत का राज्य, बिहार, संभ्रांत सत्ताधारियों की लूट और शोषण का शिकार रहा है।

इस बार समाज-कल्याण के नाम पर बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है जो लम्बे समय से जारी था और जिसके तार सत्ता पक्ष के उच्चस्थ अधिकारियों और राजनीतिज्ञों से सीधे जुड़े हैं.

महिला विकास के नाम पर चलाए जा रहे एन.जी.ओ, ‘सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड’ ने अब तक के जांच खुलासे के अनुसार एक हज़ार करोड़ रूपये से अधिक सरकारी खजाने से लूटे हैं। जांच अभी जारी है और इस लूट के विस्तार की सम्भावना है। इस लूट में सत्ता के सफेदपोश नेताओं से लेकर सरकारी पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग व बैंक के पदाधिकारी तक शामिल हैं।