Showing posts with label आम चुनाव २०१९: WSP का राजनीतिक प्रस्ताव. Show all posts
Showing posts with label आम चुनाव २०१९: WSP का राजनीतिक प्रस्ताव. Show all posts

Tuesday, 5 June 2018

2019 के आम चुनाव के लिए वर्कर्स सोशलिस्ट पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव

वर्कर्स सोशलिस्ट पार्टी का प्रस्ताव

2019 के आम चुनाव के लिए वाम ब्लॉक का निर्माण करें!

बूर्जुआ दक्षिणपंथ की सभी पार्टियों से विच्छेद करें!

____________________________________________

दक्षिणपंथी बूर्जुआ पार्टियों के विरुद्ध सांझी जंग के लिए, WSP सर्वसम्मति से प्रस्तावित करती है, कि:

१. यह मानते हुए कि बूर्जुआ संसद, क्रान्तिकारी संघर्ष का महत्वपूर्ण मंच है, हम मज़दूरों, मेहनतकशों, युवाओं का आह्वान करते हैं कि वे आगामी आम चुनावों में, बूर्जुआ दक्षिणपंथ की सभी पार्टियों को हराने और क्रान्ति के उद्देश्य को समर्थन देने के लिए, हिस्सेदारी करें।

२. संसदीय चुनावों में हिस्सेदारी के इस आह्वान के पीछे हमारा उद्देश्य, मज़दूरों, मेहनतकशों और युवाओं के बीच, बूर्जुआ संसद को लेकर, भ्रमों की सृष्टि करना नहीं, बल्कि इन भ्रमों से उन्हें मुक्त करना, बूर्जुआ संसद का भीतर से भंडाफोड़ करना और बूर्जुआ संसदवाद को पूरी तरह छिन्न-भिन्न और नष्ट कर देना है।