साथियो,
२०१२ में
मारुति-सुजुकी की मानेसर स्थित फैक्ट्री में प्रबंधन द्वारा मजदूर यूनियन को तोड़ने
के मकसद से उकसाए गए एक विवाद में पांच साल बाद ३१ मजदूरों को सज़ा दी गई है. यह
विवाद, एक मजदूर जियालाल को सुपरवाइजर द्वारा गाली-गलौच से शुरू हुआ था, जिसका
विरोध करने पर प्रबंधन ने भाड़े के बाउंसर बुलाकर मजदूरों पर हमला कराया था.
हत्या, आगज़नी, दंगा-फसाद जैसे फर्जी आरोपों में १३ को आजीवन
और १८ को ३ से ५ वर्ष सश्रम कारावास दिया गया है. १३ में, १२ मजदूर यूनियन के
पदाधिकारी हैं जो २०११ से प्रबंधन के विरुद्ध मजदूर संघर्ष का नेतृत्व कर रहे थे. यह
मजदूर संघर्ष को कुचलने के लिए बदले की कार्रवाई है!