- रामेश्वर दत्त/ १६.२.२०१५
स्तालिनवादी-माओवादी पार्टियां, अज्ञान
और झूठ की नींव पर खड़े रहकर, युवा कार्यकर्ताओं को गुमराह करती आई हैं. रूस, चीन और
तमाम दूसरी क्रांतियों में सफलताओं-असफलताओं की इन्ही झूठी और मनगढ़ंत व्याख्याओं पर आधारित प्रचार
के जरिये इन्होने कई पीढ़ियों को भ्रमित किया है.
शशि/ कात्यायनी की रेवोलुशनरी कम्युनिस्ट
लीग ऑफ़ इंडिया (आर.सी.एल.आई), जो ‘जनचेतना प्रकाशन’, ‘प्रतिबद्ध’(पंजाबी), ‘दिशासंधान’(हिंदी), आह्वान, मजदूर बिगुल, अरविन्द ट्रस्ट, अनुराग ट्रस्ट, और ऐसे दर्जनों व्यावसायिक ट्रस्टों, प्रकाशनों
के नाम से सक्रिय है, झूठ और प्रपंच के इस खेल में सबसे आगे है.
दिसंबर ३०, २००९ के ‘मजदूर बिगुल’
नाम के अखबार में शशि प्रकाश ने ‘सत्यप्रकाश’ के नाम से स्टालिन का महिमामंडन करते,
उसके जन्मदिन पर, एक लेख लिखा- “जोसेफ स्टालिन: क्रांति और प्रतिक्रांति के बीच की विभाजक रेखा”. यह लेख एक ओर तो निरर्थक मनोगत लफ्फाजी और दूसरी ओर ऐतिहासिक तथ्यों के
मिथ्याकरण का क्लासिकीय उदाहरण है.