- राजेश त्यागी/ २.१२.२०१६
(राजिंदर द्वारा मूल अंग्रेजी से अनुवादित)
कास्त्रो 90 साल की उम्र चल
बसे और हमारे लिए एक विरासत और अत्यंत महत्वपूर्ण सबक छोड़ गये हैं, जो उससे सीखे
जाने चाहिएं।
अमेरिका सहित पूरी दुनिया
में अमीरों और अभिजातों ने कास्त्रो की मौत का जश्न मनाया। उनकी समझ के मुताबिक,
कास्त्रो की मौत, अमेरिकी महाद्वीप में निर्मम तानाशाही, जो अमेरिका के वर्चस्व के
लिए चुनौती और पूंजीवादी रास्ते के नकार पर आधारित वैकल्पिक विकास का एक रास्ता समझी
जाती थी, के एक दौर के अंत की द्योतक है। उन्होंने उसकी मौत का ‘लाल राक्षस’ से मुक्ति
के रूप में स्वागत किया।
कास्त्रो के समर्थकों ने
उसकी मौत को जनवाद और समाजवाद के एक सैनिक की शहादत कहा जिसने बतिस्ता हकूमत के
खिलाफ़ अपने साहसपूर्ण संघर्ष के ज़रिये 'समाजवाद के लिए नई राह' को प्रशस्त किया
और क्यूबा को साम्राज्यवाद के चंगुल से छुड़ाया।