Showing posts with label Maruti Workers' Struggle. Show all posts
Showing posts with label Maruti Workers' Struggle. Show all posts

Sunday, 19 May 2013

वर्कर्स सोशलिस्ट पार्टी का आह्वान


कॉर्पोरेट और पूंजीपतियों की हिमायती, कांग्रेस की हुड्डा सरकार को, हरियाणा से निकाल बाहर करो !
मजदूर किसानों की सरकार बनाने के लिए एकजुट हों !! _________________________________________

हले मारुति के १४७ मजदूरों की गिरफ़्तारी और उन पर झूठे मुकदमे और फिर विरोध आन्दोलन पर किये गए बर्बर पुलिस दमन, लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों ने यह साफ़-साफ़ दिखा दिया है कि हरियाणा में कांग्रेस की हुड्डा सरकार, अमीरों-संभ्रांतों और कॉर्पोरेटों के हाथ की कठपुतली है और गरीबों मेहनतकशों की दुश्मन। इसके मंत्री और अफ़सर इन्ही अमीरों के चाकर हैं और उन्ही की सेवा करते हैं। पूंजीपति और कार्पोरेट मजदूरों का शोषण करते हैं और सरकार उनका दमन। कार्पोरेट मजदूरों के श्रम को लूटते हैं और सरकार-पुलिस-अदालतें उसके हाथ बांध देती हैं, जिससे वह प्रतिकार न कर सके।