Showing posts with label महाराष्ट्र का किसान आन्दोलन. Show all posts
Showing posts with label महाराष्ट्र का किसान आन्दोलन. Show all posts

Thursday, 15 March 2018

महाराष्ट्र में किसान आन्दोलन, पूंजीवाद के तहत गहराते कृषि-संकट की चेतावनी है!

राजेश त्यागी/ १४.३.२०१८

महाराष्ट्र सरकार द्वारा, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही, किसानों की सभी मांगे लिखित में स्वीकार लिए जाने पर, किसान आन्दोलन वापस ले लिया गया है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रैली के उद्देश्य से पहुंचे किसान वापस लौट गए हैं.

दक्षिणी मुंबई के आज़ाद मैदान में जमा हुए लगभग ४० हज़ार किसानों ने, नासिक से मुंबई तक १८० किलोमीटर का फासला, छह दिन के पैदल मार्च में तय किया था.