राजेश त्यागी/ 3.10.2026
आर्थिक क्षेत्र में अडानी
समूह के बढ़ते प्रभुत्व के खिलाफ़ दूसरे कॉर्पोरेट मगरमच्छ विद्रोह कर रहे हैं. राजनीतिक
सत्ता पर प्रभाव और नियंत्रण के लिए इन मगरमच्छों के बीच तेज़ होते संघर्ष के बीच
हम मोदी सरकार के खिलाफ एक अधिक मुखर और उभरते विरोध को देख रहे हैं. मोदी सरकार
ने ही अडानी समूह को अर्थव्यवस्था के शिखर पर पहुंचाया है, इसलिए कॉर्पोरेट जगत के दूसरे हिस्से, इसे लेकर नाराज़ हैं. ये हिस्से, मोदी सरकार
के विपक्ष की ओर मुड़ने के साथ-साथ, CJP जैसे नए विकल्पों को
भी प्रमोट कर रहे हैं. मोदी के इन अस्थायी विरोधियों में अम्बानी समूह का विशेष
रूप से उल्लेख किया जा सकता है.
अफवाहें हैं कि विपक्षी नेताओं और पार्टियों के अलावा, सत्तारूढ़ भाजपा का एक धड़ा जो RSS के करीब है और हाशिए पर धकेले जाने से नाराज़ होकर मोदी का विरोधी हो गया है, इस आंदोलन को सहायता और हवा दे रहा है, जबकि अंबानी और दूसरे कॉर्पोरेट इसकी फंडिंग कर रहे हैं. नितिन गडकरी, मोहन भागवत, स्मृति ईरानी और कई अन्य लोगों के नेतृत्व में यह धड़ा, मोदी-शाह गठजोड़ को सत्ता से हटाने या कम से कम उनके प्रभाव को कम करने के लिए दबाव बना रहा है.
